फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: बालोद का ये बूथ दर्शा रहा तांदुला का गौरवशाली इतिहास, लोगों को कर रहा आकर्षित

Fri, 17 Nov 2023 02:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

आपको बता दें कि इस आदर्श मतदान केंद्र में तांदुला जलाशय के गेट, नहर-नाली, जलाशय में जल भराव इत्यादि को बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
बालोद का ये बूथ दर्शा रहा तांदुला का गौरवशाली इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रसिद्ध जीवनदायिनी तांदुला जलाशय की थीम पर शासकीय प्राथमिक शाला भवन झलमला में स्थापित किए गए आदर्श मतदान केंद्र क्रमांक 79 लोगों में  आकर्षण का केंद्र बन गया है। बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में यह मतदान केंद्र लोगों को आकर्षित कर रहा है, हमारी कोशिश  है कि लोगों के हिसाब से फ्रैंडली वातावरण उन्हें दिया जा सके।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इस आदर्श मतदान केंद्र में तांदुला जलाशय के गेट, नहर-नाली, जलाशय में जल भराव इत्यादि को बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया है।


बेहतरीन सेल्फी जोन 

इसके अलावा मतदान केंद्र परिसर में तांदुला जलाशय की थीम पर बेहतरीन सेल्फी जोन का भी निर्माण किया गया है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि 30 मतदान केंद्रों को इसी तरह डेवलप किया गया है जिससे मतदान का प्रतिशत बढ़ने के साथ ही जनता का उत्साह बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें