फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने गुरूर में की जनसभा, भाजपा के लिए मांगे वोट

Mon, 06 Nov 2023 07:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़

सार

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली सोमवार को जिले के संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव के समर्थन में गुरुर पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो और जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली सोमवार को जिले के संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राकेश यादव के समर्थन में गुरुर पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो और जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में झूठ की सरकार चल रही है। उन्होंने पुराने मुख्यमंत्री चेहरे के विवाद का मुद्दा उठाया। बघेल सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह झूठ वाली सरकार है, जब असम से प्रभारी भुनेश्वर कलिता 2018 में नेतृत्व कर रहे थे तब ताम्रध्वज साहू को मुख्यमंत्री बनाना तय हुआ था, लेकिन ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री नहीं बने। यहां पर झूठ की सरकार चल रही है।

विज्ञापन

एथेनॉल प्रोजेक्ट पर निशाना

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार ने अब तक एथेनॉल के लिए किसी तरह का कोई भी प्रोजेक्ट नहीं मांगा है, छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है यहां पर पर्याप्त मात्रा में धान का उत्पादन होता है और यहां के मुख्यमंत्री कहते हैं कि केंद्र सरकार एथेनॉल के लिए सपोर्ट नहीं करती यह पूरी तरह गलत है।  


सरकार दूसरे कामों में लगा रही केंद्र का पैसा

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने यहां पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हमें झूठ की सरकार को बदलना है और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन वाली सरकार को स्थापित करना है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार यहां के लिए भरपूर पैसा देती है लेकिन केंद्र के पैसे को यहां की सरकार यहां-वहां खर्च करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें