बालोद जिले में बीते लगभग एक सप्ताह से हो रही बारिश से कई पुल पुलियों की स्थिति दयनीय हो गई है जिले के ग्राम लोंडी से बिरेतरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक पुलिया बह गया जिसके बाद लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने को मजबूर हैं जो की वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है वही लगभग आधा दर्जन गांव का संपर्क सीधे-सीधे जिला मुख्यालय से टूट गया है आपको बता दें कि आज लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हुए थे वहीं कुछ लोग मजबूरी में अपने वाहनों को पुलिया के किनारे से पार करते हुए नजर आए।
आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बारिश हो रही है जिसके कारण कमजोर पुल पुलियों की स्थिति और भी दयनीय हो चली है बात करें बहने वाले पुल की तो यह पुल लगभग आधा दर्जन गांवों के लोगों के आने जाने का मुख्य मार्ग था परंतु उस पुलिया के बह जाने के बाद से कृषि कार्य सहित अन्य छोटे-छोटे कार्यों के लिए लोगों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है कृषि कार्यों में भी रुकावट इस पुलिया की वजह से देखने को पढ़ रही है और बहुत आवश्यक पड़ने पर लोग पुलिया के किनारे से पार करने को मजबूर हैं जिससे जान माल पर आफत आ बनती है स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से या पल एक तरफ से कमजोर हो रहा था लेकिन विभाग के देखरेख क्या भाव के चलते आज यह पुलिया पूरी तरह बह गया है।
सालों से बनी है समस्या
बात करें बालोद जिले के लाटाबोड़ से बोरी खपरी के पास सेमरिया नाले की तो यहां की स्थिति भी बेहद दयनीय हो चुकी है यहां पर पुल बारिश में बह गया है और यह स्थिति लंबे समय से इस जगह में देखने को मिलती है यहां पर अब पुल में केवल पत्थर बचे हैं वहां ऊपर से भी पानी बह रहा है और यहां पर लोग जान जोखिम में लेकर पुल को पार करने को मजबूर हो जाते हैं जिसे लेकर सरपंच भूपेंद्र साहू ने कहा कि पुल निर्माण के लिए अर्जियां लगा लगाकर हम थक गए हैं हमेशा कोई ना कोई कहता है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा परंतु अब तक कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला है हर बारिश में यही स्थिति होती है और इस बार तो हम काफी परेशान हैं बच्चों के स्कूल जाना रहता है लोगों को खेत जाना रहता है व्यापार के लिए आना जाना पड़ता है।