फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: चाकू मारकर ऑटो चालक की हत्या, आपसी रंजिश बनी मौत की वजह

Sat, 22 Apr 2023 11:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

मृतक योगेश नेताम पेशे से ऑटो चालक था और उसकी शहर के कुछ युवकों से आपसी रंजिश थी। पहले भी इनके बीच मारपीट की घटना हो चुकी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी में शुक्रवार की रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक योगेश नेताम पेशे से ऑटो चालक था और उसकी शहर के कुछ युवकों से आपसी रंजिश थी। पहले भी इनके बीच मारपीट की घटना हो चुकी थी। बीती रात नौ बजे फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। 10 से 15 युवकों ने योगेश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शराब दुकान महिमासागर वार्ड के पास मकेश्वर वार्ड स्थित ऑडिटोरियम के पीछे रहने वाला युवक योगेश नेताम का किसी बात को लेकर किसी बदमाश के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उनमें हाथापाई हो गई। किसी तरह योगेश नेताम वहां से निकल गया। लेकिन पीछा करते युवकों का एक गुट कारगिल उद्यान के पास आ पहुंचा। जहां सभी ने योगेश को घेर लिया। इसके बाद युवकों ने अपने पास रखे धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें