फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने की खुदकुशी, ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग,दोनों के बीच था ये विवाद

Sun, 30 Jul 2023 07:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में रविवार को सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में रविवार को सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि अधिकारी दीपक मीणा किसी काम से मुंबई गए हुए थे। वहां से रायपुर लौटकर कहीं कार से घूमने निकल गए। इसके बाद रात करीब 1 बजे घर पहुंचे।

दीपक मीणा के मुंबई से आने के बाद तुरंत घर से बाहर घूमने जाने पर उनकी पत्नी गुस्से में आग बबूला थी। अधिकारी के आने के बाद उसने घर का दरवाजा नहीं खोला। करीब 3 बजे दरवाजा खोला। रविवार सुबह 5 बजे मोवा ओवरब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा ये भी है कि बीते दिनों दीपक मीणा और उनकी पत्नी शारदा मीणा के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें