फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महासमुंद किसान खुदकुशी केस: BJP बोली- मृतक के परिजन को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें भूपेश सरकार, न्यायिक जांच हो

Sun, 30 Jul 2023 07:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

बीजेपी जांच दल ने महासमुन्द जिले में खल्लारी के ग्राम छुईहा में किसान कन्हैया सिन्हा की आत्महत्या मामले में राज्य सरकार से न्यायिक जांच कराने की मांग की है। जांच दल ने घटना की जांच के बाद तथ्यों को शेयर करते हुए कहा कि भूपेश की गलत नीति के चलते एक बार फिर एक किसान को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते बीजेपी नेता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी जांच दल ने महासमुन्द जिले में खल्लारी के ग्राम छुईहा में किसान कन्हैया सिन्हा की आत्महत्या मामले में राज्य सरकार से न्यायिक जांच कराने की मांग की है। जांच दल ने घटना की जांच के बाद तथ्यों को शेयर करते हुए कहा कि भूपेश सरकार की गलत नीति के चलते एक बार फिर एक किसान को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। इस आत्महत्या के लिए सिर्फ और सिर्फ भूपेश सरकार जिम्मेदार है। बीजेपी ने ऐलान किया कि वो इस मामले को लेकर सदन से सड़क तक की लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन




इसके अलावा बीजेपी जांच दल ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। जांच दल के सदस्यों सांसद चुन्नीलाल साहू, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू और महासमुंद जिला भाजपा अध्यक्ष और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने रविवार को बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर रायपुर में 
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा। 

ग्राम छुईहा पहुंची बीेजेपी जांच दल
प्रदेश भाजपा की ओर से किसान आत्महत्या मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय जांच दल शनिवार को ग्राम छुईहा पहुंचा था। दल के संयोजक पूर्व मंत्री व विधायक ननकीराम कंवर की अगुआई में सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा व पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान समेत प्रदेश, जिला तथा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा व मोर्चों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता काफी संख्या में ग्राम छुईहा पहुंचे थे। जांच दल ने ग्राम में मृतक किसान कन्हैया के निवास पर पहुंचकर मृतक किसान के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जांच दल ने घटना के जुड़े सत्य और तथ्य का विश्लेषण किया। जिसे दल प्रतिवेदन प्रदेश भाजपा को सौंपेगा। 
विज्ञापन


फसल के खराब होने से था परेशान
इस दौरान मृतक किसान की पत्नी मिलवंतीन बाई, पुत्र भागीरथी और पौत्र-पौत्रियों ने बताया कि खेती-किसानी से ही उनके परिवार का भरण-पोषण हो रहा है, लेकिन कभी लो-वोल्टेज के कारण पानी की कमी, फसल पर बीमारियों का प्रकोप होने से पिछले 8-9 वर्षों से फसल का नुकसान हो रहा था। लगातार घाटा उठाना पड़ रहा था। कर्ज काफी बढ़ गया था और शासन-प्रशासन की बेरुखी के चलते कन्हैया सिन्हा को यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें