फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट: 18 सितंबर से शुभारंभ, युवाओं को आगे लाने के लिए विधायक ने किया नवाचार

Sun, 17 Sep 2023 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवाओं को खेल में आगे आने के लिए विधायक इंजीनियर यू.डी. मिंज ने फुटबॉल में नवाचार किया है। ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट कराने के बाद अब 18 सितंबर से विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट कराने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट का 18 सितंबर से शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवाओं को खेल में आगे आने के लिए विधायक इंजीनियर यू.डी. मिंज ने फुटबॉल में नवाचार किया है। ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट कराने के बाद अब 18 सितंबर से विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट कराने जा रहे हैं। उपरोक्त जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के संयोजक सन्दीप मिंज सैंडी ने बताया कि एक सितंबर से 11 सितंबर तक कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के तीन विकासखंडों में मुख्यमंत्री फुटबॉल नॉकआउट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में  पँचायत स्तर पर गांव के खिलाड़ियों को आधार कार्ड देखकर  मैदान में उतारा गया। जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अच्छी प्रैक्टिस कर अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का काम किया।

विज्ञापन

यह नवाचार विधायक यूडी मिंज ने किया जिन्हें खेल विरासत में मिला है। मिंज के पिता स्व. अजयदान मिंज 60 के दशक में एक बेहतरीन फुटबॉलर के रूप में चर्चित रहे । उनके बेटे यू.डी. मिंज ने भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए स्कूल ,कॉलेज में फुटबॉल टीम के स्टार प्लेयर तो कई बार M.A.C.T. भोपाल टीम से कैप्टन बनकर खेला। विधायक बनने से पहले भी मिंज ने कुनकुरी खेल मैदान में कई बार अन्तर्राज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट कराया।वहीं राष्ट्रीय खेल हॉकी को भी बढ़ावा दिया।

 
राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष व बेमताटोली पँचायत के उपसरपंच पंकज गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विधानसभा स्तरीय सुपर - 16 फुटबॉल नॉकआउट प्रतियोगिता में दुलदुला से चार ,फरसाबहार से छह और कुनकुरी से छह कुल 16 टीमें 18 सितंबर से मैच खेलेंगी। जिसका समापन  24 सितंबर को होगा। इस टूर्नामेंट में बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन अन्तर्राज्यीय स्तर की टीम के लिए किया जाएगा। वहीं इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51000 रुपये साथ में  ट्रॉफी उपविजेता टीम को 31 000 रुपये बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें