फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने सीएम साय की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने उपलब्धि पर दी बधाई

Sun, 14 Jun 2026 04:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
विज्ञापन
एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने सीएम साय की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम के एशिया कप विजेता खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अवि मानिकपुरी को अंडर-18 एशिया कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर प्रदेश के खिलाड़ी लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि अवि आने वाले समय में भी भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे और अपनी प्रतिभा के दम पर नए मुकाम हासिल करेंगे।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने अवि
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अवि मानिकपुरी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि सही अवसर और दृढ़ संकल्प मिलने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। खेल अधोसंरचना के विकास और संसाधनों की उपलब्धता से प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


बिलासपुर के खिलाड़ी ने बढ़ाया प्रदेश का मान
गौरतलब है कि बिलासपुर निवासी अवि मानिकपुरी देश के उभरते हुए हॉकी खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिसमें अवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें