फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र का तोहफा: अरुण साव बोले- सरगुजा और सूरजपुर को नई सौगात देकर छत्तीसगढ़ में सड़क क्रांति ला रही मोदी सरकार

Fri, 14 Apr 2023 12:07 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से छत्तीसगढ़ के सरगुजा और जशपुर में नई सड़क की सौगात देने पर बीजेपी छत्तीसगढ़ ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की ओर से छत्तीसगढ़ के सरगुजा और जशपुर में नई सड़क की सौगात देने पर बीजेपी छत्तीसगढ़ ने उनका आभार जताया है। सड़क के क्षेत्र में लगातार विकास के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गडकरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास (संजय नगर से राजपुरी  खुर्द गांव खंड तक) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2 लेन मार्ग निर्माण को ईपीसी मोड के तहत केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने 143.94 करोड़ रुपये की लागत के साथ स्वीकृति दी है।
केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास में लगातार अहम भूमिका निभा रही है। इस प्रदेश में जितना विकास हो रहा है, वह मोदी सरकार कर रही है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए बहुत सी योजनाएं दे रखी हैं। जिससे छत्तीसगढ़ का विकास हो रहा है। 
विज्ञापन


'कुछ महीनों बाद बहेगी विकास की बयार'
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग  के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार जताते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि राज्य का  जो विकास यहां की कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है, उसे कुछ महीनों बाद राज्य में भाजपा सरकार पुनः आने के बाद तेजी से आगे बढ़ाएगी ताकि हमारा छत्तीसगढ़  समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में विशिष्ट पहचान बना सके। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें