फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM News: 10 फरवरी को होगा अरपा महोत्सव का आयोजन, पर्यटक स्थलों की झलक और फूट बनेंगे आकर्षण के केंद्र

Wed, 07 Feb 2024 05:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मनोहारी वनों एवं पहाड़ियों के संरक्षण के लिए 21 किलोमीटर का जागरूकता मैराथन का आयोजन 9 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
अरपा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की चौथी वर्षगांठ पर आगामी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मल्टी पर्पज शाला मैदान पेंड्रा में आयोजित हो रहे गरिमामय समारोह में विभागीय स्टॉल, पर्यटक स्थलों की झलक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड जोन, आनंद मेला आकर्षण के केंद्र होंगे। 

विज्ञापन


जिला स्थापना का उलक्ष्य जिले की शान और पहचान के लिए चर्चित अरपा नदी के नाम पर अरपा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले से उद्गम नदियों-अरपा, सोन, तान, तिपान, बम्हनी, जोहिला, मलनिया और ऐलान के साथ ही मनोहारी वनों एवं पहाड़ियों के संरक्षण के लिए 21 किलोमीटर का जागरूकता मैराथन का आयोजन 9 फरवरी को किया जा रहा है। इस मैराथन में पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये के नगद पुरस्कार भी रखे गए हैं। 

21 किलोमीटर की मैराथन 9 फरवरी को सुबह 6 बजे वनमंडलाधिकारी कार्यालय मडना डीपो से शुरू होगा और ओवरब्रिज, कुर्रीपारा बाइपास, सिविल कोर्ट स्क्वेर, रानी दुर्गावती चौक, कलेक्टर ऑफिस होते हुए सेमरा बाई पास पर समाप्त होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए पंजीकरण लिंक http://usfvci.ttu.cc पर पंजीयन करा सकते है तथा मोबाइल नंबर पर 7024515104, 7898218777, 8349711524 पर संपर्क कर सकते हैं। अरपा महोत्सव पर पांच किलोमीटर की भी मैराथन आयोजित की जा रही है। इसमें कोई भी भाग ले सकता है। इसके लिए पंजीयन की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें