फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को पकड़ा, बसीयत दर्ज कराने के नाम पर रहा था लूट

Wed, 26 Jun 2024 04:20 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एंटी करप्शन की टीम ने तहसीलदार के पेशकार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पेशकार बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते हुए पेशकार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में इंस्पेक्टर, दरोगा और हेड कांस्टेबल के बाद एंटी करप्शन टीम ने तहसीलदार के पेशकार को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दातागंज तहसील का है। यहां तहसीलदार कोर्ट में राजीव शर्मा पेशकार के पद पर तैनात है। उसने बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगे थे।

विज्ञापन


मूलरूप से दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी शिक्षक नंदकिशोर के नाम उनके पिता जगदीश चंद्र ने जमीन की बसीयत कर दी थी। इससे उन्होंने बसीयत को तहसीलदार कोर्ट में ले जाकर दाखिल कर दिया, लेकिन किसी वजह से उनकी मां शांति देवी ने उस पर एतराज कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी सहमति दे दी थी। 

तब से पेशकार बसीयत दर्ज कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जब पेशकार नहीं माना तो शिक्षक ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दे दी, जिससे एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर दातागंज तहसील आकर अपना जाल बिछा दिया। जैसे ही शिक्षक ने पेशकार को पांच हजार रुपये दिए कि टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार लिया। अब उसके खिलाफ मूसाझाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें