फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: पहाड़ पर बना दिया आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चों के लिए बना परेशानी का सबब

Sun, 04 Aug 2024 05:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज विकासखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित मितगई में आंगनबाड़ी केंद्र को करीब 100 मीटर ऊंचे पहाड़ पर बना दिया गया है। जिससे छोटे मासूम बच्चों को चढ़ने एवं उतरने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
पहाड़ पर बना दिया आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज विकासखंड मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित मितगई में आंगनबाड़ी केंद्र को करीब 100 मीटर ऊंचे पहाड़ पर बना दिया गया है। जिससे छोटे मासूम बच्चों को चढ़ने एवं उतरने में काफी परेशानी होती है। वहीं हर पल गिरने का भी खतरा मंडराते रहता है। इतने ऊंचे पहाड़ पर बच्चे जाने से भी कतराते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में करीब 20 से 25 बच्चे पंजीकृत है परंतु प्रतिदिन इतनी संख्या में ऊंचाई के कारण बच्चे वहां नहीं पहुंचते हैं।

विज्ञापन


ग्राम मितगई के शेख पारा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व किया गया था बताया जा रहा है कि नीचे समतल भूमि नहीं मिलने के कारण पहाड़ पर निर्माण कर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बनने के बाद यहां पर आंगनबाड़ी नियमित रूप से लग रहा है परंतु बच्चे इतनी ऊंचाई में जाने से कतराते हैं शेखपारा के 3 से 6 वर्ष के बच्चे जो नियमित रूप से आंगनबाड़ी जा सकते हैं परंतु वह ऊंचाई पर आने जाने के कारण नहीं जाना चाहते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की भी व्यवस्था नहीं है पानी भी नीचे से लेकर जाना पड़ता है जो बहुत ही कठिन होता है।

सेप्टिक टैंक खुला छोड़ दिया 
एक ओर इतनी ऊंचाई में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बना दिया गया है वही आंगनबाड़ी केंद्र जब से बना है तब से सैप्टिक टैंक खुला छोड़ दिया गया है एक और ऊंचाई से बच्चों के गिरने का खतरा दूसरी ओर सेप्टिक टैंक भी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है।
विज्ञापन


पलक झपकते हो सकता है हादसा
आंगनवाड़ी भवन के ठीक सामने खाई है मुश्किल से वह भवन से 5 से 10 फीट की सीधी दूरी पर है ऐसे में बच्चे भवन से निकलकर सामने की ओर जाते हैं तो पलक झपकते कभी भी हादसा हो सकता है हर एक पल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को बच्चों पर नजर रखनी पड़ती है।

महिला बाल विकास अधिकारी विनय यादव ने बताया कि मेरे जानकारी में है वहां कुछ ऊंचाई में आंगनबाड़ी केंद्र है वहां में जाते रहता हूं। आंगनबाड़ी केंद्र तक जाने के लिए रास्ता बनवाया गया है प्रयास है कि आंगनबाड़ी केंद्र नीचे संचालित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें