फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: महिला और दो युवतियों को अज्ञात वाहन ने कुचला, चालक हुआ फरार, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 20 Oct 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ति जिले के ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ति जिले के ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिंदिया बरेठ उम्र 21 वर्ष  अपनी भाभी आकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सलहेली सीमा भैना 22 वर्ष जोकि तीनों आरक्षक भर्ती के लिए हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गए हुए थे। आज रविवार की सुबह करीबन 5 बजे दौड़ने के बाद पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से तीनो को ठोकर मारी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। तीनो का शव सड़क किनारे पड़ा रहा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे जहां रो-रोकर बुरा हाल है।

बाराद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें