फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 08:19 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की पुलिस ने नाबालिग से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा क्षेत्र में झाड़-फूंक के जरिए इलाज करने के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में शाकिर अंसारी बाबा उर्फ हब्बू मौलवी उर्फ शाकिर राजा कुरैशी (44 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन



सीपत थाना के थानेदार जेपी गुप्ता ने बताया कि पीड़ित लड़की ने थाने में शिकायत की थी कि जुलाई, 2019 में उसकी तबियत खराब होने के कारण वह अपने परिजनों के साथ जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के बलौदा में स्थित सैय्यद मीरा अली दातार मजार में झाड-फूंक कराने गई थी।

वहां उसकी मुलाकात शाकिर अंसारी से हुई थी। शाकिर ने लड़की और उसके परिजनों को झांसा दिया कि वह झाड-फूंक कर उसे (लड़की को) जल्द ठीक कर देगा। गुप्ता ने बताया कि शाकिर ने पीड़ित लड़की को विश्वास में लेकर उसे सीपत थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूथरा गांव में बुलाया और करीब एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान शाकिर ने लड़की को धमकी दी कि इस घटना की जानकारी किसी को देने से वह उसके परिवार को बदनाम कर देगा और उसे जान से मार देगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाकिर झाड-फूंक का बहाना कर लड़की के मुंगेली स्थित घर पहुंच जाता था और वहां भी उसका शारीरिक शोषण करता था।

उन्होंने बताया कि तांत्रिक की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुंगेली थाना में 'शून्य' प्राथमिकी दर्ज कराई। बाद में मामला मुंगेली से सीपत थाना स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीपत थाने की पुलिस ने आरोपी शाकिर उर्फ हब्बू के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर रविवार को शाकिर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें