फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के इश्क ने ली जान: लड़की बार-बार कहती थी- मैं तुमसे प्यार करती हूं, तंग आकर युवक ने पत्थर से कुचला सिर

Thu, 08 Jun 2023 08:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

एसडीओपी रितेश चौधरी ने बताया कि, हत्या के बाद आरोपी प्रदीप वहां से भाग गया। घटना के बाद से वह अपने घर में ही रह रहा था। आरोपी प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक तरफा प्यार के चक्कर में एक लड़की की जान चली गई। लड़की के बचपन के प्यार ने ही उसे तंग आकर मार दिया। वह बार-बार युवक से कहती थी कि उससे प्यार करती है और शादी करना चाहती हैं। समझाने के बाद भी जब नहीं मानी तो तंग आकर युवक ने पत्थर से युवती का सिर कुचलकर उसे मार डाला। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवती का शव पुलिस को तीन दिन पहले जंगल में मिला था। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


दो जून को हुई लापता, पांच को मिला शव
जानकारी के मुताबिक, भुलसीकला के तेतरटोली निवासी सरस्वती गोड़ (20) पुत्री रामेश्वर गोंड़ दो जून को अपने मामा के घर से लापता हो गई। इसके बाद उसका शव पांच जून को जंगल में पगडंडी रास्ते पर मिला था। उसके सिर और गले को पत्थर से कुचला गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल से आखिरी बार गांव के ही प्रदीप यादव से बात होने का पता चला। प्रदीप को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। 

विज्ञापन


कॉल कर बुलाया था आरोपी को
आरोपी प्रदीप यादव ने पुलिस को बताया कि दो जून को सरस्वती गोड़ ने अचानक कॉल किया। कहा कि भुलसीकला शासकीय हाई स्कूल में पढाई करने के बाद तुम मुझे भूल गए हो। मैं तुमसे मिलना चाहती हूं। फिर उसी दिन शाम करीब 7 बजे फिर कॉल किया और मिलने के लिए गांव के गढ़वाटोली के जंगल में बुलाया। बातचीत के दौरान सरस्वती ने प्रदीप से कहा कि, वह स्कूल के समय से ही पसंद करती है और शादी करना चाहती है। अभी भी वह साथ घर चलकर रहने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन


आक्रोश और गुस्से में आकर हत्या कर दी
प्रदीप का कहना है कि इस पर उसने सरस्वती को मना किया और समझाया कि वह उससे प्यार नहीं करता। वह न तो उससे शादी कर सकता है और न ही उसे अपने घर ले जा सकता है। इसके बाद प्रदीप वहां से जाने लगा, लेकिन सरस्वती उसके पीछे पड़ गई। वह प्रदीप के साथ घर लेकर चलने की जिद करने लगी। बार-बार मना करने पर भी जब सरस्वती नहीं मानी तो आरोप है कि प्रदीप ने उसे बुरी तरह से पीटा। सरस्वती बेहोश होकर नीचे गिर गई तो प्रदीप ने पत्थर से उसका सिर व चेहरा कुचल कर मार डाला। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें