फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: दुकान के सामने लिटाने तक जिंदा थी महिला, लू से मौत की आशंका, शव मिलने से फैल गई थी सनसनी

Wed, 07 Jun 2023 10:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

महिला के पति अर्जुन तिग्गा ने बताया कि पत्नी सुमन चौधरी भी सुबह से उनके साथ शराब पी रही थी। वह कुछ खा नहीं रही थी। वे सुमन को पोस्ट आफिस के पास बने प्लास्टिक की शेड में लिटाकर खाना खाने चले गए थे।
विज्ञापन
इसी जगह महिला का मिला था शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबिकापुर के पोस्ट ऑफिस मार्ग पर थोक फल दुकानों के पास मंगलवार की दोपहर एक महिला का शव मिलने के मामले में प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत सामान्य बताई गई है। वहीं उसे साइकिल से लाकर वहां लिटाने वाले दो लोगों से हुई पूछताछ में पता चला कि उनमें से एक उसका पति अर्जुन तिग्गा और दूसरा रिश्तेदार है। जब तक महिला को उन्होंने दुकान के सामने लिटाया था तब तक वह जिंदा थी। आशंका है कि लू लगने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


महिला की शिनाख्त बतौली निवासी सुमन चौधरी पति अर्जुन तिग्गा (37 वर्ष) के रूप में की गई है।  कल यानी मंगलवार की दोपहर पोस्ट ऑफिस मार्ग पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश की तो मालूम चला कि दिनदहाड़े दो युवक महिला के शव को साइकिल से लेकर आए थे और दुकान के सामने रखकर भाग गए थे।

दोपहर के समय कुछ घंटों के लिए फलों की दुकानें बंद रखी जाती हैं। आसपास के दुकानदार जब दोपहर बाद दुकान खोलने पहुंचे तो मौके पर महिला का शव पड़ा देखा था। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और आसपास पूछताछ करने के बाद एक फल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था कि महिला का शव एक साइकिल के पीछे रखकर दो युवक वहां पहुंचे और बड़े आराम से उसे गोद में उठाकर एक युवक ने शव को वहां रख दिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए थे। सूचना पर सीएसपी स्मृतिक राजनाला भी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


महिला के पति अर्जुन तिग्गा ने बताया कि पत्नी सुमन चौधरी भी सुबह से उनके साथ शराब पी रही थी। वह कुछ खा नहीं रही थी। वे सुमन को पोस्ट आफिस के पास बने प्लास्टिक की शेड में लिटाकर खाना खाने चले गए थे। जब वे लौटे तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी तो वे डर गए। इसके बाद वह उसे वहीं छोड़कर चले गए। अंबिकापुर में पड़ रही तेज गर्मी एवं धूप के चलते यह भी आशंका है कि महिला की मौत लू लगने के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें