फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने गए युवक को मार दिया बाघ ने: नदी किनारे हमला कर घसीट ले गया, अगले दिन ग्रामीण पहुंचे तो मिला शव

Sat, 04 Feb 2023 05:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर

सार

वन विभाग की टीम केल्हारी वन परिक्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रही है। डीएफओ लोकनाथ पटेल ने बताया कि बाघ के पंजों के निशान बालू में मिले हैं, जिससे क्षेत्र में होने की पुष्टि हुई है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शुक्रवार शाम बाघ ने एक युवक को मार दिया। युवक अपने एक साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान हमला कर बाघ उसे घसीट ले गया। इसके बाद युवक भागकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन शनिवार को जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


वन विभाग के कर्मचारी भी जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके
जानकारी के मुताबिक, केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कछोड़ के गुंडरू पारा निवासी बुद्धू अगरिया (32) पुत्र चेतू अगरिया शुक्रवार शाम एक अन्य युवक के साथ हुंडरू नदी में मछली मारने गया था। दोनों कुछ दूर के अंतराल पर बैठकर मछली मार रहे थे। इस दौरान एक बाघ ने बुद्धू अगरिया पर हमला कर उसे मार दिया। उसके साथ गया युवक भागकर गांव में पहुंचा और लोगों को सूचना दी। रात हो जाने के कारण डर से ग्रामीण मौके पर नहीं गए। वनविभाग के कर्मी भी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 

ग्रामीण पहुंचे तो बाघ वहीं घूम रहा था
शनिवार सुबह ग्रामीण गुंडरू नदी के किनारे पहुंचे तो बाघ आसपास ही विचरण कर रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचा कर बाघ को खदेड़ा। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बाघ ने ग्रामीण के कमर के नीचे का हिस्सा भी खा लिया है। इसके पहले जनकपुर वन परीक्षेत्र में  तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को मार डाला था। हालांकि तेंदुए को पिंजरे में फंसा कर वन विभाग ने उसे कानन पेंडारी भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें