फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: नागपंचमी के दिन घंटों शिवलिंग से लिपटा रहा नाग, शुभ संयोग मानकर लोगों ने की पूजा अर्चना

Mon, 21 Aug 2023 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

नाग पंचमी के दिन अंबिकापुर से लगे सरगवां के शिवमंदिर में शिवलिंग पर नाग लिपटा हुआ मिला। बड़ी संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण खतरे को देखते हुए स्नैक मैन सत्यम को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
नागपंचमी के दिन घंटों शिवलिंग से लिपटा रहा नाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाग पंचमी के दिन अंबिकापुर से लगे सरगवां के शिवमंदिर में शिवलिंग पर नाग लिपटा हुआ मिला। बड़ी संख्या में मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण खतरे को देखते हुए स्नैक मैन सत्यम को सूचना दी गई। सत्यम ने मंदिर पहुंचकर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। नागपंचमी के दिन शिवलिंग में नाग लिपटे रहना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।

विज्ञापन

अंबिकापुर से लगे सरगवां में सर्वेश्वरी समूह द्वारा निर्मित शिव मंदिर में सोमवार को जब लोग पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो वहां शिवलिंग में नाग (कोबरा) सांप लिपटा हुआ मिला। शिवलिंग में सांप लिपटा देख लोग सकते में आ गए। नागपंचमी एवं सावन सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे। सांप फन फैलाकर शिवलिंग से लिपटा रहा। मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे लोगों ने इसे शुभ संयोग माना और दूर से ही पूजा अर्चना की। मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों के पहुंचने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से इसकी सूचना स्नैक मैन सत्यम को दी गई। सत्यम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर में पूजा के लिए प्रवेश कर सके।


अत्यंत जहरीले प्रजाति का है कोबरा, सुरक्षित जंगल में छोड़ा-

स्नैक मैन सत्यम ने बताया कि सुबह उन्हें फोन पर शिवमंदिर में सांप के शिवलिंग से लिपटे होने की सूचना मिली थी। वे सरगवां शिवमंदिर पहुंचे तो कोबरा प्रजाति का सांप फन फैलाए शिवलिंग से लिपटा हुआ था। यह अत्यंत जहरीले प्रजाति का सांप है, जिसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें