फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: छात्रा से गैंगरेप करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में छह नाबालिग

Tue, 03 Sep 2024 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

अम्बिकापुर में बाजार से सहेलियों के साथ लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का रस्ता रोकर व सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 नाबालिग हैं और एक बालिक है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अम्बिकापुर में बाजार से सहेलियों के साथ लौट रही 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का रस्ता रोकर व सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 6 नाबालिग हैं और एक बालिक है। गैंगरेप की घटना को 3 नाबालिग युवको ने अंजाम दिया था।बाकी सभी सहयोगी थे जो घटना के समय वहां मौजूद थे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा गत सोमवार को अपनी 2 सहेलियों के साथ रविवार को जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना अंतर्गत मुड़केला साप्ताहिक बाजार में गई थीं। शाम करीब 6.30 बजे वे वापस घर आने के लिए निकलीं। रास्ते में राजापुर निवासी तीन नाबालिग मोटरसाइकिल से पहुंचे और उन्हें जबरन रोककर सूनसान इलाके में ले जाकर गैंगरेप किया था।

मौके पर तीनों आरोपियों के पांच अन्य दोस्त भी पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता की दोनों सहेलियों को बंधक बनाकर बचाव करने से रोक दिया।आरोपियों ने छात्रा के कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ तीनों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़ित छात्रा सहित उसकी सहेलियों को मौके पर छोड़कर तीनों नाबाालिग आरेापी एवं उनके दोस्त मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन


इधर देर रात तक पीड़ित छात्रा के घर नहीं लौटने से परेशान परिजनों ने गांव में उसकी खोजबीन की एवं रात को सीतापुर थाने में गुमशुदगी की सूचना देने पहुंचे। पीड़ित छात्रा रात करीब एक बजे दोनों सहेलियों के साथ वापस घर पहुंची एवं मां को घटना की जानकारी दी। सोमवार को पीड़िता परिजनों साथ थाने पहुंची एवं घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सीतापुर पुलिस ने घटनास्थल पत्थलगांव थाना क्षेत्र होने के कारण शून्य पर मामला दर्ज किया है।इस मामले को लेकर सरगुजा एडिशनल एसपी ने बताया कि सात आरोपियों को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें