फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बीच-बचाव करने से नाराज भतीजे ने चाचा-चाची पर किया हमला, ; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2026 08:05 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

सार

चंद्रगढ़ में चाचा-चाची से मारपीट के आरोप में पुलिस ने आरोपी भतीजे शिवा गोंड को गिरफ्तार किया। आरोपी ने रंजिश के चलते लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया था। दोनों हथियार जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ में चाचा-चाची के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ठाकुर प्रसाद गोंड और आरोपी शिवा गोंड (28) चाचा-भतीजा हैं। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी शिवा अपने पिता बसंत गोंड के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान ठाकुर प्रसाद ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। इसी बात को लेकर शिवा अपने चाचा से रंजिश रखने लगा था।

विज्ञापन


पढ़ें: सरगुजा की केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी लागू, उल्लंघन पर लगेगा 5,000 रुपये तक जुर्माना

घटना के दिन आरोपी शिवा गोंड रंजिश के चलते चाचा ठाकुर प्रसाद के घर में जबरन घुस गया और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने पहले अपनी चाची पर लोहे की रॉड से हमला किया। इसके बाद ठाकुर प्रसाद के सामने आने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया।

हमले में ठाकुर प्रसाद के पीठ, बाएं पैर, जांघ और घुटने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के हाथ और पीठ पर भी चोट लगी। पीड़ित की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवा गोंड को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और चाकू जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें