फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतन ने रात में किया निशा का कत्ल: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी, लिव इन रिलेशन में रह रहा प्रेमी फरार

Fri, 20 Jan 2023 04:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

पुलिस ने बताया कि मृतक निशा का कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसने कुछ समय बाद अपने पति को छोड़ दिया था और प्रेमी रतन देवांगन के साथ कॉलेज रोड में किराए के मकान में रह रही थी। 
विज्ञापन
इस घर में किराए पर रहते थे निशा और रतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर के कॉलेज गली में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती का शव शुक्रवार को घर में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं और पूरे कमरे में खून फैला मिला। लिव इन रिलेशन में रह रहा युवक फरार है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या बता रही है। युवती के पार्टनर की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

सूरजपुर एसडीओपी प्रकाश सोनी ने बताया कि कॉलेज रोड के एक मकान में निशा (29) अपने प्रेमी रतन देवांगन के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। शुक्रवार को उसका शव घर में पड़ा हुआ मिला है। पड़ोस में रहने वाले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। निशा के शरीर पर चोटों के निशान मिले। साथ ही कमरे में खून फैला हुआ था। 

आशंका है कि धारदार हथियार से उस पर हमला किया गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। फारेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी युवती
पुलिस ने बताया कि मृतक निशा का कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसने कुछ समय बाद अपने पति को छोड़ दिया था और प्रेमी रतन देवांगन के साथ कॉलेज रोड में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस को पार्टनर रतन देवांगन द्वारा ही हत्या किए जाने का संदेह है। 
विज्ञापन

बीती रात हुआ था प्रेमी से झगड़ा
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि निशा सूरजपुर में निजी दुकान में काम करती थी। बीती रात वह काम से लौटी तो उसका पार्टनर रतन देवांगन के साथ विवाद हुआ था। पहले भी उनका विवाद होता था, तो पड़ोसियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। सुबह करीब 10 बजे तक निशा के घर का दरवाजा नहीं खुला और वह नहीं दिखी तो कुछ शंका होने पर आसपास के लोगों ने उसके घर को दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। पड़ोस के लोगों ने अंदर जाकर देखा तो निशा की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें