फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: चार मई को सरगुजा में जेपी नड्डा की चुनावी सभा; CM साय कल सीतापुर में प्रचार अभियान को देंगे धार

Tue, 30 Apr 2024 09:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है। वह 01 और 2 मई को सीतापुर और सामरी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा और सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की चुनाव तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा चार मई को सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है। वह 01 और 2 मई को सीतापुर और सामरी विधानसभा में तथा तीन मई को प्रेमनगर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं, जिनके समर्थन में अभी हाल में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था और अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आगमन को लेकर सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ताबड़तोड़ दौरा भाजपा में जोश और ऊर्जा का संचार करेगा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 1 मई को पहुंचेंगे सरगुजा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 1 मई को सरगुजा के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वह भाजपा कार्यालय सरगुजा में लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों व पार्टी के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। इस दौरान वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की प्रस्तावित यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि सरगुजा में 7 मई को मतदान है और अब कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में भाजपा के दिग्गज नेता सरगुजा में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें