फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा के निशाने पर बघेल सरकार: राहुल सोनिया पर भी बोला हमला, बोले- DMK को दी है सनातन के अपमान की जिम्मेदारी

Fri, 15 Sep 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

नड्डा ने कहा कि सनातन धर्म पर आजकल बहुत चर्चा हो रही है। इंडिया एलांयस को घमंडिया एलायंस की संज्ञा देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इसके महत्वपूर्ण घटक के नेता स्टालिन ने सनातन धर्म को गंभीर बीमारियों से जोड़कर उसका निरादर करता है।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर नगर से बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा रवाना हुई। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिवर्तन यात्रा की आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धाजंलि देते हुए अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि जूदेव जी एक महान आत्मा के साथ एक महान समाज सुधारक भी थे। जूदेव प्रदेश को आगे ले जाने वाले नेता थे। वे सबको साथ लेकर चलने वाले ऐसे नेता थे जो अपने अस्तित्व को भी दांव में लगाकर पार्टी हित की सोंचते थे। उन्होंने वर्ष 2003 के चुनाव में कांग्रेस को हटाने के लिए अपने मूंछ को दांव पर लगा दिया था। उन्हांने पूरा जीवन सच्चाई, नैतिकता, ईमानदारी व धर्म के लिए लगा दिया। आज ऐसी भूमि से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत जरूर सफल होगी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले पांच सालों में लोगों से छलावा किया, लोगों को गुमराह किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या माताओं को पांच साल प्रतिमाह मिला? चार मुफ्त गैस सिलेंडर मिला क्या? आदिवासी व किसानों से जो वादा किया गया था कि भूमिहीन लोगों को जमीनें मिली क्या? बेरोजगारों को भत्ता मिला क्या? उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के पास खाने के लिए भ्रष्टाचार व दिखाने के लिए माताओं को पांच सौ रुपये प्रतिमाह देने का वादा है।

नड्डा ने कहा कि पहले भी हमने आपकी सेवा की है और आगे भी करेंगे। गरीब कल्याण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को फिर से छत्तीसगढ़ में लागू कर गरीबों का कल्याण करेंगे। किसानों का सशक्तीकरण, महिलाओं का सशक्तीकरण होगा। युवाओं को आगे बढ़ाने का काम होगा। इस परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भूपेश बघेल व सरकार का भ्रष्टाचार जनता के सामने लाएंगे और इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता करे। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा से निकली यात्रा 45 विधानसभा से होकर गुजरेगी। यह परिवर्तन यात्रा 40 विधानसभाओं से होकर बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर में दोनों यात्राओं के समापन पर बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आएंगे।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की इज्जत पूरी दुनिया में बढ़ी है। जी20 का सम्मेलन बताता है कि आज भारत पिछलग्गु नहीं है। आज मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को संदेश दे रहा है और दुनिया को आगे बढ़ाने में योगदान कर रहा है। 20 देशों के शीर्ष नेता आज भारत के सामने शीश झुकाते हैं। प्रधानमंत्री इसमें सफल रहे कि विभिन्न विचार व सोच अलग-अलग होने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते को मानते हुए दिल्ली का डिक्लियरेशन करते हैं। उन्होंने चंद्रयान की सफलता को लेकर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रोत्साहन से वैज्ञानिक इस सफलता तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 97 प्रतिशत मोबाइल आज भारत में बन रहे हैं। यह बदलता भारत है। आटोमोबाइल सेक्टर में जापान को पछाड़कर हम तीसरे नंबर पर व स्टील में हम दूसरे नंबर के देश बन गए हैं। आर्थिक दृष्टि से देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों की तस्वीर व तकदीर बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री अन्न योजना एवं किसान सम्मान निधि योजना, नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, की तारीफ करते हुए कहा कि यह गरीबों व जरूरतमंदों के साथ हर वर्ग के प्रति मोदी की चिंता को दर्शाता है। लेकिन दुख के साथ कहना पड़ता है कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं पर काम नहीं हो रहा है। 12 लाख पीएम आवास योजना पर भूपेश सरकार स्वीकृति नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री ने 40 लाख की आबादी को आयुष्मान भारत के तहत गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए सामर्थ्य दिया है।

नड्डा ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने जो भी विकास देखा है वह केंद्र के द्वारा कराया जा रहा है। नेशनल हाइवे, बिजनेस कारीडोर, मेडिकल कॉलेज, रेलवे के विकास के काम हुए हैं। आदिवासी भाइयों को हक व सम्मान भी मोदी सरकार ने दिया है। आदिवासी वर्ग के लिए बजट केंद्र सरकार ने तीन गुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार आदिवासी वर्ग के हितों के खिलाफ काम कर रही है।

सनातन धर्म चर्चा का विषय-
नड्डा ने कहा कि सनातन धर्म पर आजकल बहुत चर्चा हो रही है। इंडिया एलांयस को घमंडिया एलायंस की संज्ञा देते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इसके महत्वपूर्ण घटक के नेता स्टालिन ने सनातन धर्म को गंभीर बीमारियों से जोड़कर उसका निरादर करता है। ऐसे लोगों को सबक सीखाना है। राहुल गांधी दुनियाभर में जाकर संविधान की बातें करते हैं, लेकिन इस पर एक शब्द भी कहने से बचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मां-बेटा दोनों (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) द्वारा सनातन धर्म को गाली देने व उसके अनादर करने का काम डीएमके व अन्य पार्टियों को सौंपा गया है। ये असल में एजेंडा माता सोनिया व बेटा राहुल का है। उन्होंने मोहब्बत की दुकान पर भी तंज कसा। उन्होंने ऐसे दलों को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 

भूपेश बताएं किसके साथ- 
सनातन धर्म को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले नफरत फैला रहे हैं। सनातन धर्म को लेकर भूपेश बघेल स्पष्ट करें कि वे किसके साथ हैं।

 
विज्ञापन

घोटालों का आरोप लगा बोले-उखाड़ फेंके-
भाजपा अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर 2161 करोड़ का शराब घोटाला, पांच हजार करोड़ का घोटाला, कोयला घोटाला, यूरिया घोटाला, गरीब कल्याण अन्न योजना, गौठानों, गोबर खरीदी में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि जिसने गौ माता नहीं छोड़ी वे जनता को क्या छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री सीडी कांड में बेल पर और ओएसडी जेल में ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंके। उन्हांने कहा कि मोदी के हाथ को छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाकर ताकत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें