फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: दबंगों ने की पटवारी की पिटाई, घटना के नाराज विधायक धरने पर बैठे, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Thu, 16 Feb 2023 08:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

घटना की शिकायत पर पुलिस का रवैया टरकाने वाला दिखा तो इसकी सूचना विधायक बृहस्पति सिंह को दी गई। वे समर्थकों सहित रात एक बजे थाने पहुंच गए। इस बीच पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी थाने पहुंचे। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
समर्थकों के साथ धरने पर बैठे विधायक बृहस्पति सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर में बीती रात अंबिकापुर के युवकों द्वारा पटवारी सहित उसके रिश्तदारों से दबंगई दिखाते हुए मारपीट किए जाने को लेकर बवाल हो गया। घटना में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने से नाराज रामानुजगंज विधायक गुरूवार को एनएच जाम कर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक बृहस्पति सिंह ने पुलिस पर आरोपियों की पुलिस द्वारा आवभगत करने एवं बलरामपुर एसपी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। बलरामपुर में एसपी के खिलाफ जगह-जगह पोस्टर भी लग गए हैं। शाम पांच बजे तक चक्काजाम जारी रहा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे बलरामपुर पुराने बस स्टैंड में शिक्षक अमित सिंह की पटवारी हामिद रजा के साथ नामांतरण नहीं करने को लेकर विवाद हुआ। इस बीच वहां अंबिकापुर से बरात में शामिल होने गए छह-सात युवक पहुंचे जो अमित सिंह के परिचित थे। युवकों ने पटवारी हामिद रजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए हामिद करीब 50 मीटर दूर स्थित जितेंद्र श्रीवास्तव के घर में घुस गया। युवक पटवारी को दौड़ाते हुए जितेंद्र श्रीवास्तव के घर में घुस गए। युवकों ने पटवारी हामिद रजा को बचाने की कोशिश कर रहे जितेंद्र श्रीवास्तव, उनके भाई राजेश श्रीवास्तव एवं घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की। 

रात 1 बजे थाने पहुंचे विधायक
घटना की जानकारी मिलने पर बलरामपुर में आक्रोश की स्थिति बन गई। लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। घटना की शिकायत पर पुलिस का रवैया टरकाने वाला दिखा तो इसकी सूचना विधायक बृहस्पति सिंह को दी गई। वे समर्थकों सहित रात एक बजे थाने पहुंच गए। इस बीच पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग भी थाने पहुंचे। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


विधायक बैठे धरने पर
जिला मुख्यालय में घटना को लेकर आक्रोश के बीच सुबह बलरामपुर पुलिस के द्वारा आरोपियों की मेहमान नवाजी की जाने लगी। इसकी जानकारी लोगों को मिली तो आक्रोश फैल गया। विधायक बृहस्पति सिंह भी थाने पहुंचे एवं सभी आरोपियों को हथकड़ी लगाकर पैदल न्यायालय तक ले जाने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने इससे इंकार कर दिया तो विधायक बृहस्पति सिंह बलरामपुर थाने के सामने ही नेशनल हाईवे 343 में धरने पर बैठ गए। विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि मैं लोगों की सूचना पर बीती रात विजयनगर से बलरामपुर थाने पहुंचा तो थाने में एक सब-इंस्पेक्टर के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह आरोपियों का ही पक्ष लिया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें