फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, सीतापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

Sat, 11 Nov 2023 12:35 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

Rajnath Singh Chhattisgarh Visit Today :  भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होने की अपील की है।
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11 बजे सीतापुर के हाई स्कूल मैदान में सीतापुर भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होने की अपील की है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहला चरण पूरा हो चुका है। वहीं अब 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता अपने प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सभा समेत रोड शो भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज रक्षामंत्री राजनाथ आ रहे हैं। 

जहां तक पहले चरण के मतदान की बात है तो छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा के बीच 7 नवंबर को 70.87 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण के मतदान के दौरान बस्तर के सुकमा जिले में चुनाव ड्यूटी पर लगे केंद्रीय बलों और नक्सलियों के बीच झड़प की घटनाएं हुईं। इनमें पांच जवान घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें