फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिकापुर: केसीसी घोटाले में कार्रवाई तेज, 1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 07:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण में सामने आए करीब 1.92 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण में सीतापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण में सामने आए करीब 1.92 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण में सीतापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बहुचर्चित घोटले की जांच ने और गति पकड़ ली है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस मामले में थाना सीतापुर में अपराध दर्ज है, जिसकी जांच भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत की जा रही है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में 127 किसानों के हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी कर उनके खातों से 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये का भुगतान कर दिया गया। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, कैशियर, सामान्य सहायक, दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर तथा संबंधित समिति प्रबंधक सहित कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई थी। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अखोराकला निवासी दीपक कुमार चक्रधारी (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 19 जुलाई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। घोटाले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें