फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: 7900 लीटर नकली घी जब्त, खाद्य विभाग ने फैक्टरी में की छापेमारी, पकड़ा गया संचालक

Sat, 06 Apr 2024 05:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

प्रशासन की टीम ने 200 से ज्यादा टीनों में तैयार घी एवं 700 लीटर के 8 ड्रमों में घी तैयार कर पैकिंग के लिए रखा गया था, उसे जब्त किया है और फैक्टरी को सील कर दिया है। 
विज्ञापन
नकली घी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकली घी तैयार करने वाली फैक्ट्री पर प्रशासन एवं खाद्य और औषधि संरक्षण की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया है। दरअसल यह फैक्ट्री सरगुजा जिला के अंबिकापुर नगर स्थित बाबूपारा मोहल्ले में संचालित हो रहा था, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। इस अवैध फैक्ट्री से टीम ने 7900 लीटर नकली घी जब्त किया है जिसकी कीमत 7.86 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


भारी मात्रा में नकली घी बरामद - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में नकली घी वनस्पति डालडा एवं सोयाबीन तेल को मिलाकर व एसेंस डालकर तैयार किया जा रहा था।नकली घी को आगामी 8 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्र पर्व पर मंदिरों में प्रज्जवलित होने वाले मनोकामना दीप में खपाने की तैयारी थी। नकली घी का अवैध तरीके से फैक्ट्री संचालित करने वाला कारोबारी राकेश बंसल है जो कि मूलतः गोंदिया महाराष्ट्र का रहने वाला है। प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि वह बाजार में नकली घी किसी को अब तक बेचा नहीं था लेकिन चैत्र नवरात्र में जलने वाले ज्योति कलश में खपाने की तैयारी थी।
 

नकली घी फैक्टरी में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की टीम ने 200 से ज्यादा टीनों में तैयार घी एवं 700 लीटर के 8 ड्रमों में घी तैयार कर पैकिंग के लिए रखा गया था, उसे जब्त किया है और फैक्ट्री को सील कर दिया है। 
 
 
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने की छामेमारी - फोटो : अमर उजाला
खाद्य अधिकारी आरआर देवांगन ने बताया कि अवैध फैक्ट्री से किंग सोयाबीन तेल के 15 लीटर के 81 टीन, रजनी गोल्ड वनस्पति के 15 लीटर के 57 टीन तथा मिश्रित तेल/घी के 15 लीटर के 98 टीन और 150 लीटर के 8 ड्रम को सीज किया गया है। जब्त खाद्य नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें