फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: अजीत जोगी की भांजी डॉ. आराधना दास ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन, शिवसेना के नेता भी हुए शामिल

Fri, 30 Jun 2023 02:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज चार महीने से शेष बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जी जान से चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं। अपनी सदस्यता अभियान भी तेजी से चला रही है। फेमस हस्तियों और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी पार्टी में प्रवेश कराने का सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
अजीत जोगी की भांजी डॉ. आराधना दास ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज चार महीने से शेष बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां जी जान से चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं। अपनी सदस्यता अभियान भी तेजी से चला रही है। फेमस हस्तियों और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी पार्टी में प्रवेश कराने का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की एक बड़ी हस्ती के परिवार को पार्टी में शामिल कराया। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की भांजी डॉ. आराधना दास ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। वो आप में शामिल हो गईं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश महामंत्री डॉ. विनोद तांडे ने भी आप में प्रवेश किया। वहीं शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष द्वारिका जगत भी आप में प्रवेश किए। सभी को प्रदेश प्रभारी ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें