कृषि विश्वविद्यालय में ठेकेदार ने विद्यार्थियों के साथ मारपीट की है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में ठेकेदार ने विद्यार्थियों के साथ जमकर मारपीट की है। मामला चोरी का है, जहां छात्रों के ऊपर शक होने पर ठेकेदार ने विद्यार्थियों को जमकर पीटा। ठेकेदार के गुंडों ने हॉस्टल पहुंचकर छात्रों को बेरहमी से पीटा। इस घटना के बाद कृषि विश्वविद्यालय की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी ओर विश्वविद्यालय के प्रबंधन ने मामले को रफा-दफा करा दिया गया है। हालांकि ठेकेदार ने छात्रों से से माफी मांग ली है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बताया जाता है कि कृषि विश्वविद्यालय का कुछ ठेका राकेश सोनकर को दिया गया है। सीसीटीवी से इस घटना का पता चलता है कि कुछ लोग बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय के अंदर घुसे। वहीं पीछे से एक व्यक्ति हाथ में डंडा लिए अंदर आया। वहीं पर एक स्टूडेंट ने अपनी बाइक रोकी। इसके बाद साथ में डंडा लिए व्यक्ति स्टूडेंट के साथ मारपीट करने लगा। घटना के बाद पीड़ित विद्यार्थियों ने कुलपति कक्ष का घेराव किया। बाद में कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई है। मामले के खुलासे के बाद ठेकेदार ने छात्र से माफी मांग ली है। मामले को वहीं सुलझा लिया गया है। इस घटना की पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।