फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कोण्डागांव में चार पुलिस अधिकारियों का प्रशासनिक तबादला, पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

Thu, 03 Oct 2024 02:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेंगे।
 
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में चार अधिकारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। यह तबादले आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर लागू रहेंगे। आदेश के अनुसार, निरीक्षक संजय सिन्दे को प्रभारी डीएसबी शाखा से थाना फरसगांव का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उप निरीक्षक नरेश साहू को प्रभारी थाना फरसगांव से प्रभारी थाना बयानार के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उप निरीक्षक विनोद नेताम, जो प्रभारी थाना बयानार थे, उन्हें प्रभारी थाना बडेडोंगर का कार्यभार सौंपा गया है। इसी प्रकार, उप निरीक्षक संजय वट्टी को सायबर सेल से रक्षित केन्द्र में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश की सूचना सभी संबंधित अधिकारियों को दी गई है और आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला प्रशासनिक संतुलन और पुलिस विभाग की कार्यकुशलता में सुधार के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें