फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 2.65 लाख रुपये, शिकायत के बाद आरोपी हुआ था फरार; एमपी से गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 08:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में नौकरी लगाने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को एमपी के बैहर से गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोड़ला थाना क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर 2.65 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने एमपी के बैहर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि इस मामले में पीड़ित धन्नू राम पटेल (45) पुत्र कुंजलाल पटेल निवासी ग्राम तरेगांव मैदान ने नौ जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि 29 अगस्त 2020 को जोएब उल्लाह ऊर्फ जुबी खान (39) पुत्री अजमत उल्लाह खान निवासी ग्राम घोंघा थाना बोड़ला ने नौकरी लगाने के नाम पर दो लाख 65 हजार रुपये लिए थे। 

नौकरी न लगने पर रुपये वापस नहीं कर रहा था। पीड़ित के आवेदन पर आरोपी जुबी खान के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। साइबर सेल कवर्धा की मदद से आरोपी के संबंध में जानकारी मिली कि वह एमपी के थाना बैहर क्षेत्र में उपस्थित है। आरोपी को थाना बैहर से अभिरक्षा में लेकर बोड़ला लाया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इस आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी किसी दूसरे मामले में भोरमदेव थाना में मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें