फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: फर्जी सिविल इंजीनियर और ठेकेदार बनकर की लाखों की ठगी, मां और बेटा गिरफ्तार; पति फरार

Wed, 24 Jan 2024 03:38 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में कैटरिंग सर्विस का मालिक और ठेकेदार बताकर लाखों की ठगी करने वाली महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी गोपाल गोयल अभी फरार चल रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैटरिंग सर्विस का मालिक और ठेकेदार बताकर तीन दुकानदरों से चार लाख रुपयों की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मानिकपुर चौकी पुलिस ने एक महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका पति फरार चल रहा है। हालांकि पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


आरोपी गोपाल गोयल ने अपनी पत्नी और बेटे अक्षय गोयल के साथ मिलकर दादर में रहने वाले  तीन दुकानदारों से दो लाख रुपयों का सामान खरीदा था, लेकिन पैसे देने में आनाकानी की जा रही थी। परेशान दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला के पति की तलाश की जा रही है।

शिकायत मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पति अभी फरार चल रहा है। मामले का मुख्य आरोपी गोपाल वैश्य खुद को कभी कैटरिंग सर्विस का मालिक बताता था तो कभी ठेकेदार। इसके आधार पर उसके द्वारा पत्नी और बेटे के साथ मिलकर दादर में संचालित तीन दुकानदारों से राशन और मकान निर्माण सामग्री की खरीदी की गई थी। सामान लेने के बाद उसके द्वारा दुकानदारों को पैसे नहीं दिए जा रहे थे, जिससे परेशान होकर दुकानदारों ने पुलिस से शिकायत। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा-420 के तहत अपराध कायम किया और महिला व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि गोपाल वैश्य खुद को कभी सिविल इंजीनियर बताता तो कभी खुद को ठेकेदार बताकर लोगों को चूना लगाते आ रहा था। एक दुकानदार को सिविल इंजीनियर का ठेकेदार बताकर उसके दुकान से सिविल संबंधित लाखों का सामान लेकर गया। इसके बाद उसने उसे एक चेक भी थमा दिया, जिस अकाउंट में पैसे ही नहीं थे।

वहीं, उसकी पत्नी और बेटे भी लोगों को कभी कैटरर्स का ठेकेदार बातकर राशन दुकान से हजारों का सामान ले लिया। इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की गई। इसके बाद पुलिस आरोपी महिला और बेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी पति फरार हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें