फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायगढ़ के एनआर इस्पात में हादसा: कोयला लोडिंग के दौरान लोडर की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत

Thu, 06 Nov 2025 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देलारी स्थित एनआर इस्पात कंपनी में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला लोडिंग के दौरान लोडर की चपेट में आने से सुपरवाइजर जयप्रकाश भगत (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
रायगढ़ के एनआर इस्पात में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देलारी स्थित एनआर इस्पात कंपनी में गुरुवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला लोडिंग के दौरान लोडर की चपेट में आने से सुपरवाइजर जयप्रकाश भगत (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब लोडर चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया जा रहा था। अचानक वाहन जयप्रकाश भगत के ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद संयंत्र परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

बताया गया कि मृतक जयप्रकाश भगत झारखंड निवासी थे और पिछले एक वर्ष से अधिक समय से एनआर इस्पात में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें