फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: सड़क हादसे में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर घायल, खड़े ट्रक में पीछे से मारी टक्कर

Thu, 06 Apr 2023 09:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

दोनों युवक गंगरेल धमतरी से मोहला मानपुर जा रहे थे दोनों इस क्षेत्र में घूमने आए हुए थे जहां शौर्य पेट्रोल पंप के सामने वे हादसे का शिकार हो गए और एक की मृत्यु हो गई। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 930 में ग्राम भरदा के समीप शौर्य पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हो गई वहीं दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गुलाबचंद साहू, पिता डोमन साहू उम्र 21 निवासी मोहला एवं उमेश कुमार भुआर्य पिता उम्र 21 वर्ष निवासी मोहला खड़े ट्रक से जा टकराए जहां गुलाबचंद साहू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

गंगरेल से मानपुर जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक गंगरेल धमतरी से मोहला मानपुर जा रहे थे दोनों इस क्षेत्र में घूमने आए हुए थे जहां शौर्य पेट्रोल पंप के सामने वे हादसे का शिकार हो गए और एक की मृत्यु हो गई। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें