फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप का खौफनाक अंजाम: बात क्यों नहीं करती…कहकर युवक ने EX-GIRLFRIEND की मां के सिर पर हथौड़े से किया हमला

Sun, 02 Nov 2025 03:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

ब्रेकअप से नाराज युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की मां पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ब्रेकअप से नाराज युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की मां पर हथौड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रायपुरा के गौरा चौक के यादवपारा निवासी आरती विश्वकर्मा की सोशल मीडिया पर पहचान दीपक अग्रवाल नामक युवक से हुई थी, जो देवेंद्र नगर का रहने वाला है। दोनों के बीच कुछ समय तक दोस्ती और प्रेम संबंध रहा, लेकिन परिजनों के विरोध के चलते युवती ने दीपक से दूरी बना ली थी। 

परिवार के विरोध के बाद आरती ने दीपक के साथ रहने के लिए खम्हारडीह इलाके में किराए का मकान ले लिया था। इसी दौरान दीपक आए दिन उससे झगड़ा और मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर आरती ने उससे ब्रेकअप कर दिया और अपनी मां के पास वापस लौट आई। ब्रेकअप के बाद आरती ने दीपक का नंबर ब्लॉक कर नया सिम ले लिया। इससे नाराज दीपक ने आरती की मां से संपर्क कर बेटी से बात कराने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने गाली-गलौज की और धमकियां भी दीं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जब आरती की मां काम पर जा रही थी, तभी दीपक अपने साथी के साथ वहां पहुंच गया और अचानक उसके सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पीड़िता की बेटी आरती ने डीडीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल और उसके साथी के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें