फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कई अन्य भागने में रहे सफल

Wed, 22 Jun 2022 02:42 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर।

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो पाई है।
 
विज्ञापन
एनकाउंटर में नक्सली ढेर )प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिरतुर थाना क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल के जवान वापस लौट रहे थे तब शाम करीब 04.15 बजे कुड़मेर गांव के जंगल में नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में घटनास्थल की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को वहां से एक नक्सली का शव और एक देशी कट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें