राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों से 80 लाख रुपए जब्त किया है। कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रुपए पुलिस ने जब्त किया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि रुपए को अलग-अलग बैग में भरकर लेजा रहे थे। दूसरी ओर स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने डिग्गी में 11 लाख 59 हजार 850 रुपए भरकर ले जा रहा था। मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गंज थाने क्षेत्र का है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रुपए लेजा रहे थे। चेकिंग के दौरान वाहन में बैग रखे हुए थे, जिन्हें खोलकर देखने पर बैग में पैसे और नोट गिनने की मशीन थी। पुलिस पूछताछ पर व्यक्तियों ने अपना नाम अनूप माखीजा, मनोज मंत्री और रितेश नागदिया बताया। इसके संबंध में किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने रुपए जब्त कर उनके खिलाफ थाना गंज में धारा 102 जा.फौ. के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है।
ये हैं आरोपी
- अनुप माखीजा 35 साल, निवासी देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
- मनोज मंत्री 51 साल, निवसी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
- रितेश नागदिया 36 साल, निवासी कंचन बाग गुजराती सोसायटी, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।
दूसरी ओर मौदहापारा थाने क्षेत्र एमजी रोड स्थित अशोका होटल के सामने पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर उसके डिक्की और थैले को चेक किया गया। थैले को चेक करने पर उसमें पैसे रखा था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेश तलरेजा, निवासी रायपुर होना बताया। पुलिस ने पैसे के संबंध में पूछताछ करने और कागजात मांगने पर उसने कोई कागजात नहीं बताया, जिस पर पुलिस ने अमलीडीह, रायपुर निवासी नरेश तलरेजा 54 साल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 लाख 59 हजार 850 रुपए जब्त किया गया।
इसलिए हो रही है विशेष चेकिंग
राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों को रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से रात्रि गश्त की जा रही है।