छत्तीसगढ़ के करीब 21 छात्रों का एनआईटी और आईआईटी में सलेक्शन हुआ है। दिलचस्प बात है कि इनमें से दो का चयन दिल्ली आईआईटी के लिए हुआ है। गरीब परिवार से नाता रखने वाले छात्रों के चयन पर जशपुर के कलेक्टर ने गर्व जताते हुए कहा, 'राज्य के बच्चों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है और ये आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ा उदाहरण है। मैं जिला प्रशासन का भी शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने बच्चों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी।'
न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी मुताबिक कुठे केला और जरगाम से आदिवासी समुदाय के दीपक कुमार और नितेश पेनक्रा दिल्ली आईआईटी के लिए सलेक्ट हुए हैं। दोनों का कहना है कि उनका ये मेहनती सफर जिला प्रशासन की मदद से ही पूरा हो पाया है।