छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली लक्ष्मी ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। दरअसल, लक्ष्मी ने खुद को पहले बदमाशों के चंगुल से बचाया और फिर उन्हें गिरफ्तार भी करवाया। इस बहादुर लड़की ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ सड़क पर बात कर रही थी। तभी तीन युवकों ने आकर दोस्त की बाइक छीन ली और जबरन मुझे सुनसान इलाके में ले गए। उनकी मंशा ठीक नहीं थी।
लक्ष्मी ने बताया कि उसने बाइक की चाभी निकालकर झाड़ियों में फेंक दी ताकि वे पीछा न कर सकें। फिर वहां से भागकर सीधे थाने गई और सारी घटना बताई और पुलिस की मदद से उन्हें गिरफ्तार करवाया। उसने कहा कि वह बड़ी होकर पुलिस में जाना चाहती है।