फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 हजार करोड़ का शराब घोटाला: ED ने ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को किया अरेस्ट, क्रिया-कर्म में जाने की मिली इजाजत

Tue, 13 Jun 2023 04:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी काफी समय से अरविंद सिंह की पतासाजी में जुटी थी। आज मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह की गिरफ्तारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया है। ईडी काफी समय से अरविंद सिंह की पतासाजी में जुटी थी। आज मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन


अपनी मां को मुखाग्नि देने के बाद ईडी ने अरविंद को गिरफ्तार किया था। ईडी ने मंगलवार को सिंह को अपनी कस्टडी में लिया था। अदालत ने सुनवाई करते हुए अरविंद को अंतिम क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए आज शाम 5 से 6 एक घंटे के लिए और बुधवार सुबह 7 से 8 बजे एक घंटे के लिए शामिल होने की इजाजत दी है। टीम अपनी निगरानी में उनके घर तक ले जाएगी। इसके बाद ईडी अपनी कस्टडी में रखेगी।

मंगलवार को इस मामले में पहले से ही जेल में बंद रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी और कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित की रिमांड खत्म हो चुकी है। अरविंद सिंह अपनी मां का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट पहुंचे थे। ईडी ने वहीं से उन्हें गिरफ्तार किया था। जब आज अदालत लाया गया तो वे सफेद गमछा और धोती पहन रखे थे। मुंडन भी करा रखा था। इसी स्थिति में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पहले से ही जेल में बंद ढेबर समेत बंद चारों आरोपियों की रिमांड को लेकर स्पेशल कोर्ट में न्यायाधीश अजय सिंह ने सुनवाई की। दोनों पक्षों के तथ्यों को सुनने के बाद कोर्ट अपना आदेश देगी। चर्चा है कि सभी की रिमांड लगभग एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें