फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada: शराब पीकर ट्रक चलाना पड़ा भारी, 15 हजार रुपये का लगा जुर्माना

Tue, 30 May 2023 12:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा

सार

ट्रक ड्राइवर की पहचान भीमसेन कडती पिता मंगलू राम उम्र 37 वर्ष निवासी कुम्हाररास के रूप में हुई है। वह शराब के नशे में ट्रक चला रहा था।
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल, रविवार को यातायात पुलिस को जानकारी मिली की एक ट्रक ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। जिसके बाद उसका पीछा कर रोका गया।

विज्ञापन


जांच में पता चला की ट्रक ड्राइवर भीमसेन कडती पिता मंगलू राम उम्र 37 वर्ष निवासी कुम्हाररास शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किया गया और  29 मई को माननीय सीजीएम न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपी वाहन चालक पर 15 हजार का अर्थदंड लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें