चंडीगढ़ में शांतिकुंज में ओपन एयर जिम
- फोटो : अमर उजाला
शिवालिक गार्डन के सामने सामुदायिक केंद्र में बनी सरकारी जिम के मेंबर बनाने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इस जिम का मेंबर बनने के लिए सालाना फीस 500 रुपये रखी गई है।
मेंबर न बनने के कारण यह जिम एक साल से बंद पड़ी है। इस कारण साढ़े आठ लाख की मशीनरी धूल फांक रही है। वार्ड नंबर-25 में नगर निगम के रोड विंग की ओर से जिम खोली गई थी। लेकिन मेंबर न होने के कारण अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
इलाका पार्षद गुरचरण दास काला और रोड विंग के अधिकारियों का कहना है कि जिम को शुरू करने के लिए 100 मेंबर होने जरूरी है। पार्षद का कहना कि मेंबर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है।
इस नंबर पर संपर्क करके कोई भी इच्छुक जिम की सालाना मेंबरशिप वाला फार्म भर सकता है। मेंबरशिप की सालाना फीस पांच सौ रुपये है।