फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्फिकार की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस

Wed, 10 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों से कुकर्म के आरोपी ‘थिएटर एज’ संस्था के डायरेक्टर जुल्फिकार की जमानत याचिका पर बुधवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सेक्टर-11 थाना पुलिस को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस से याचिका पर जवाब मांगा है। याचिका पर सुनवाई 16 फरवरी को होगी। बता दें कि जुल्फिकार के खिलाफ अदालत के आदेश पर सभी शिकायतकर्ताओं का केस अलग-अलग चल रहा है।

इनमें से ही होस्टाइल हुए नाबालिग के केस केस में जुल्फिकार ने जमानत याचिका दायर की है। याचिका में ‘होस्टाइल’ हुए नाबालिग पीड़ित के उन बयानों को आधार बनाया गया है, जिसमें उसने कहा था कि जुल्फिकार ने कभी उसके साथ कुकर्म नहीं किया। साथ ही उसने कहा था कि वह उस अश्लील तस्वीर में भी नहीं है, जिसमें जुल्फिकार के साथ उसे होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें