फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के 3 अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश

Wed, 10 Feb 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु अमरदास एनक्लेव में चल रहा लेटरल सीवर का काम तसल्लीबख्श न मिलने और सोशल मीडिया पर इसे लेकर आलोचना को पंजाब के निकायमंत्री अनिल जोशी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने अमृतसर में तैनात वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के तीन अफसरों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। इनमें एक्सियन अनिल टंडन, एसडीओ गुरपाल सिंह और जेई राजीव कुमार शामिल हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जोशी ने काम तसल्लीबख्श न मिलने की सूचना पर आठ फरवरी को चीफ विजिलेंस अफसर को जांच के लिए मौके पर भेजा था। सीवीओ की रिपोर्ट के मुताबिक काम उचित मापदंडों के मुताबिक  नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ भी रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। जोशी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि लोक हित में मापदंडों केसाथ कोई समझौता न किया जाए।

निगरान इंजीनियर जांच कर इसके बारे में सरकार को बताएंगे, उसके बाद ही एजेंसी को कोई अदायगी की जाएगी। जोशी ने ईंट, सीमेंट और कंक्रीट के सैंपलों की जांच टीटीटीआई चंडीगढ़ से करवाने केनिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें