फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद मिला वीजा, वेलेंटाइन डे पर अपने शौहर से मिलेंगी जुबैदा

Tue, 14 Feb 2017 09:15 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अटारी(पंजाब)
विज्ञापन
अटारी बार्डर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ठीक वेलेंटाइन डे के एक दिन पहले पाकिस्तान समझौता एक्सप्रेस मोहब्बत का पैगाम लेकर सोमवार को भारत आई। पाकिस्तान से समझौता एक्सप्रेस में कई ऐसे परिवार थे, जिन्हें कई वर्षों बाद भारत का वीजा मिला था।
विज्ञापन


इन्हीं परिवारों में करांची के मोहब्बत असगर का भी परिवार था, जो कि पाकिस्तान से मोहब्बत की दुआएं लेकर अपने रिश्तेदारी में दिल्ली जा रहा था। इस परिवार में शामिल जुबैदा का निकाह दिल्ली में तय है लेकिन वीजा न मिलने के चलते सगाई नहीं हो सकी है। इत्तफाक से वेलेंटाइन डे के दिन भारत आने वाली जुबैदा बहुत खुश है। कहती है कि वेलेंटाइन डे पर शौहर से मिलने का ख्वाब तो हर कोई देखता है लेकिन जिस तरह मेरा यह ख्वाब इत्तफाक ने पूरा कर दिया,  मैं बहुत खुश हूं। 

जुबैदा की अम्मी नरगिस दिल्ली की है। नरगिस ने ही अपनी छोटी बहन के लड़के यूनुस के लिए जुबैदा का रिश्ता फोन पर तय कर लिया था। सबसे बड़ी बात है कि निकाह की रस्में निभाने के लिए जुबैदा व यूनुस के परिवार को एक-दूसरे देशों का वीजा की जरूरत है। वीजा मिलने के बाद ही निकाह की तैयारियां होनी थी। लेकिन वीजा यूनुस के बजाए जुबैदा को मिला। ऐसे में निकाह के पहले जो रस्में हैं, वह दिल्ली में पूरी होने के बाद यूनुस निकाह करने के लिए पाकिस्तान जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सर! डेढ़ साल बाद मिला है वीजा

वाघा बॉर्डर - फोटो : File Photo
जुबैदा कहती है कि भारत-पाकिस्तान दोनों प्यार से रहे। ताकि दोनों देशों के बीच रिश्तेदारियां बनती रहे। उनका ननिहाल भारत में है। उनकी अम्मी नरगिस बानों 1965 के जंग के बाद बीस वर्ष बाद 1985 में भारत आई थी। दोनों देशों के बीच बनते बिगड़ते रिश्तों के चलते ही दोनों देशों की अवाम को वीजा जल्दी नहीं मिलता। जुबैदा फोटो खिंचवाने के लिए तैयार हो गई लेकिन उनके साथ उनके परिवार ने फोटो खिंचवाने पर मना कर दिया। 

सर! डेढ़ साल बाद मिला है वीजा
जुबैदा की उम्र 23 वर्ष है। करांची में जुबैदा एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंट का काम करती है। वह कहती हैं कि मेरे खाला (मौसी) का बेटा यूनुस दिल्ली के दरियागंज में रहता है। सगाई होनी है। डेढ़ वर्ष बाद वीजा मिला है। हालांकि रिश्तेदारी है, ऐसे में बातचीत होती ही रहती है। यह संयोग ही था कि कल 14 फरवरी है और वेलेंटाइन डे है।

खुश हूं कि कल मैं अपने होने वाले शौहर को वेलेंटाइन का गिफ्ट दूंगी, जो मैं उनके लिए पाकिस्तान से लाई हूं। पहले क्यों नही आई भारत इसके जवाब में जुबैदा ने कहा कि  सर! हद हो गई, डेढ़ वर्ष बाद तो वीजा मिला है। पाकिस्तान से अमेरिका जाना आसान है लेकिन भारत आना आसान नही है, वीजा के लिए चक्कर काटते-काटते जूती घिस जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें