फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की रात पियक्कड़ों पर जीरो कार्रवाई, 282 वाहनों के कटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट.. करुण ने रात को सेक्टर 26 मध्यमार्ग पर फोटो की थी
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने काटे 282 चालान, नहीं लगे ड्रंकन-ड्राइव के नाके
सबहेड
नववर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात पुलिस रही मुस्तैद, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
पिछले साल के मुकाबले 50 फ़ीसदी कम चालान, शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया नववर्ष
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नववर्ष 2021 के स्वागत के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए यूटी पुलिस वीरवार रात पूरी तरह मुस्तैद रही। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आए। यातायात पुलिस ने वीरवार रात 282 वाहनों के चालान किए। इसमें सबसे ज्यादा चालान जेब्रा क्रॉसिंग को पार करने के रहे। वहीं, पुलिस को एक भी ऐसा वाहन चालक नहीं मिला, जो नशे की धुत में वाहन चला रहा हो। हालांकि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार लगभग 50 फ़ीसदी कम चालान कम हुए हैं।
नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर देर रात करीब एक बजे तक तक शहर के अलग-अलग जगहों पर यातायात पुलिस ने नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने जेब्रा क्रॉसिंग के सबसे ज्यादा 75, खतरनाक ड्राइविंग 63, गलत दिशा में वाहन खड़ा करने के 39, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने के 24, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने के 18 और बिना नंबर प्लेट वाले 17 वाहनों के चलान किए। इसके अलावा अन्य नियमों के उल्लंघन पर 46 चालान किए गए। इनमें ज्यादातर चालान टीवीआईएस (यातायात उल्लंघन सूचना पर्ची) के तहत काटा गया।
विज्ञापन

----- बॉक्स
नहीं लगा डंकन-ड्राइव का नाका
नववर्ष की पूर्व संध्या के पहले चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया था कि ड्रंकन-ड्राइव के नाके लगाकर शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन रात 10 बजे से लेकर 2 बजे तक न तो यातायात पुलिस ने और न ही थाना पुलिस ने ड्रंकन-ड्राइव का नाका लगाया था जबकि बीते वर्ष 153 और उसके पिछले साल 205 वाहनों को ड्रंकन-ड्राइव के नाके पर पकड़ा गया था। हालांकि पुलिस सेक्टर-26/27, 7/19, 8/18 समेत अन्य जगहों पर सिर्फ बैरिकेड लगाया था और वाहन चालकों के संदिग्ध लगने पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

------- बॉक्स
शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया नववर्ष का जश्न : पुलिस
रात 10 से एक बजे तक शहर के क्लब में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस दौरान शहर के अलग-अलग जगहों से पुलिस कंट्रोल रूम पर कुछ छुटपुट लड़ाई झगड़े की कॉल आईं। जिन पर कार्रवाई करते हुए थाना पुलिस ने समय रहते मामला शांत करवा लिया। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर कोविड-19 के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई गई। वहीं पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण ढंग से नववर्ष का जश्न का जश्न मनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें