फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: खूनी झड़प में बदला युवकों का विवाद, नयागांव में तलवार और चाकू से किशोर की हत्या; दोस्त गंभीर

Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव

सार

करण के भाई ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। कई बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ। बाद में सूचना मिली कि करण और उसका साथी नयागांव के पास खून से लथपथ पड़े हैं।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी और मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के नयागांव में वीरवार देर रात एक खाली और जर्जर बिल्डिंग के भीतर हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय करणप्रीत सिंह की मौत हो गई जबकि उसका साथी हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पर तलवार और चाकू से हमला किया गया।
विज्ञापन




मृतक खुड्डा अली शेर का निवासी था। हरप्रीत सिंह का पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर करण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नयागांव पुल के पास स्थित खाली बिल्डिंग लंबे समय से युवकों का नशा करने का ठिकाना बनी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार वीरवार रात भी यहां युवकों के एक समूह के बीच विवाद हुआ जो कुछ ही देर में खूनी झड़प में बदल गया। इसी दौरान करण और हरप्रीत पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया।

करण के भाई ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। कई बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं हुआ। बाद में सूचना मिली कि करण और उसका साथी नयागांव के पास खून से लथपथ पड़े हैं। परिजन दोनों को तत्काल पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां करण को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस बिल्डिंग में वारदात हुई, वहां लंबे समय से नशा करने वालों का जमावड़ा लगता था। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद इस स्थान पर गतिविधियां जारी रहीं। अब इस वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और ऐसे परित्यक्त भवनों की निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने और सभी आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। -इंस्पेक्टर शिवदीप बराड़, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें