फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नो नशा नेशन अभियान से युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पंचकूला। आर्य युवा समाज की ओर से सेक्टर-8 के डीएवी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में नो नशा नेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त और संस्कारित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, आर्य समाज के सदस्यों और गण्यमान्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, डीएवी गान और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुई। इस दौरान नो नशा नेशन अभियान पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई जिसमें युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई गई। डीएवी सीएमसी के पब्लिक स्कूल्स निदेशक वीके चोपड़ा ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। वहीं, आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से वैदिक मूल्यों को अपनाकर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ भी ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें