फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला सुपर टैलेंट प्रतियोगिता के ऑडिशन, देखिए ऐसे उमड़े युवा

Sun, 18 Sep 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला टैलेंट हंट के लिए ऑडिशन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अमर उजाला सुपर टैलेंट प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन में युवाओं का हुजूम उमड़ा। ऑडिशन रविवार को मनीमाजरा में लिए गए। यहां डीसी मांटेसरी (सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल) में ट्राईसिटी समेत हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और पंजाब राज्य से आए  कई प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। ऑडिशन में किसी ने अपनी मधुर आवाज से जजों का दिल जीता तो किसी ने अपनी कॉमेडी के जरिए जजों को खूब हंसाया।
विज्ञापन


ऑडिशन में बच्चे और बड़े क्या बूढ़े तक अपनी कला का हुनर दिखाने पहुंचे। इनमें कुछेक तो प्रेफेश्नल सिंगर और कॉमेडियन भी थे जो पिछले कई सालों से इस कला से जुड़े थे। रजिस्ट्रेशन हॉल सुबह 9:30 बजे से ही भरना शुरू हो गया था। प्रतिभागियों में भी ऑडिशन का काफी उत्साह दिख रहा था।  

आगे क्या
इन सभी प्रतिभागियों में से चयनित प्रतिभागियों को 15 दिनों तक फोन कॉल के जरिए सूचित किया जाएगा। उसके बाद शार्टलिस्टड प्रतिभागियों को आगे के ऑडिशनस के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


ये थे जूरी पैनल में
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक टीचर सुभाष घोष, सिंगर एक्टर म्यूजिक डायरेक्टर और कॉमेडियन बृजेश आहूजा, एक्टर मेंटोर और थिएटर आर्टिस्ट दिपेंद्र गोर्की, थिएटर आर्टिस्ट सचिन शर्मा और इंडियन क्लासिकल म्यूजिशियन व प्रख्यात न्यूट्रीश्निस्ट सरिता खुराना जूरी पैनल में थे।

जजों ने प्रतिभागियों के बारे में बात करते हुए बताया कि सभी प्रतिभागी टैलेंटड थे और काफी दूर से आए हुए थे।  हमारे लिए भी इन सबमें से सेमीफाइनल तक जाने वाले प्रतिभागियों का चयन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

ये पुरस्कार ​दिए जाएंगे

अमर उजाला टैलेंट हंट के लिए ऑडिशन - फोटो : फाइल फोटो
इस अमर उजाला सुपर टैलेंट प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक इनाम रखे गए हैं।  प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये रखा गया है। यही पुरस्कार सिंगिंग और कॉमेडी दोनों प्रतियोगिता के लिए हैं। साथ ही एक विशेष आकर्षक पुरस्कार विजेताओं के लिए रखा गया गया है जो कि विजेताओं को विशेष लांच एलबम में भाग लेने का मौका देगा।

प्रतिभागियों से बातचीत
जिंदगी में मैंने आज पहली बार ऑडिशन दिया। थोड़ी नर्वस भी थी। लेकिन जजेज के पोजिटिव रिसपांस से मुझे काफी प्रोत्साहन भी मिला। अब तो रिजल्ट का इंतजार है।
नेहा (24), फैशन डिजाइनर, जम्मू

वैसे तो मैं प्रोफेशनल सिंगर हूं, लेकिन यहां का अनुभव काफी रोचक रहा। मैं इसके लिए काफी उत्साहित था और ऑडिशन देने के लिए शनिवार को ही जम्मू से चंडीगढ़ पहुंच गया था। इस ऑडिशन से मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। उम्मीद है फाइनल तक मैं जरूर जाऊंगा।
आर बी  सिंह (27), सिंगर, जम्मू

यह ऑडिशन मेरा पहला अनुभव था। मैं बहुत ज्यादा नर्वस थी। मैंने सिंगिंग सीखी नहीं है, लेकिन ऑडिशन के लिए दो दिन से तैयारी कर रही थी। नर्वसनेस कारण जिस गीत का रियाज करके आई थी, उसकी जगह दूसरा गीत गा दिया।
हरप्रीत कौर (26), चंडीगढ़

- पिछले 6 सालों से मैं कॉमेडी कर रहा हूं। हाल ही में हिमाचल में हुई बेस्ट कॉमेडियन ऑफ हिमाचल 2016 की प्रतियोगिता का विनर रहा हूं। आज मैंने जजेज को राजनेताओं पर कॉमेडी करके दिखाई, और उनकी तरफ से काफी अच्छा रिसपांस मिला।
विकास ठाकुर(24), शिमला

स्टैंड अप कॉमेडी मेरा पैशन है। मैं पिछले दस सालों से स्टेज शो कर रहा हूं। इसके अलावा एक शॉर्टफिल्म भी बनाई है। इस प्रतियोगिता में अगर जीत जाता हूं तो उससे बड़े लेवल की फिल्म बनाउंगा जिसमें शिमला के कलाकारों को एक्ट करने का मौका दूंगा।  
विपिन वर्मा(30), शिमला

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें