फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: नगर कीर्तन के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बटाला के गांव वडाला ग्रंथियां की घटना

Mon, 27 Nov 2023 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

नीचे होने की वजह से बिजली की तार ट्राली की संपर्क में आ गई। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह करंट की चपेट में आ गया। वह नंगे पांव प्रसाद बांटने की सेवा कर रहा था। बिक्रमजीत को गंभीर हालत में अन्य सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिक्रमजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बटाला के गांव वडाला ग्रंथियां में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर सोमवार को आयोजित नगर कीर्तन के दौरान-ट्राली में करंट आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। उक्त युवक नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली के साथ प्रसाद बांटने की सेवा कर रहा था। मृतक युवक की पहचान ब्रिकमजीत सिंह (21) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर नगर कीर्तन गांव वडाला ग्रंथियां की गालियों से गुजर रहा था। गलियों में बिजली के तार काफी नीचे हैं। कुछ युवक तारों को ऊपर उठाकर पालकी साहिब की ट्राली को निकाल रहे थे। इसी दौरान एक बिजली की तार ट्राली की संपर्क में आ गई। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह करंट की चपेट में आ गया। वह नंगे पांव प्रसाद बांटने की सेवा कर रहा था। बिक्रमजीत को गंभीर हालत में अन्य सेवादारों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें